मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखपुर के मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा,लापरवाह अफसरों को चेताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोरखपुर के मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा,लापरवाह अफसरों को चेताया

गोरखपुर,। गोरखपुर में सरकार की विभिन्न याेजनाओं के काम की गति परखने के लिए मंगलवार काे मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, पीडब्ल्यूडी नोडल अधिकारी ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें