मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

चैत्र नवरात्र से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने लिखी प्रदेशवासियों को पाती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चैत्र नवरात्र से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने लिखी प्रदेशवासियों को पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि से पहले प्रदेशवासियों को पत्र लिख कर राज्य के सुख समृद्धि की कामना की और नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति, नवचेतना का संचार करे।सनातन नव संवत्सर(वि.सं. 2083) की हृदय से शुभकामनाएं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि की गौरवमयी यात्रा की है। 2017 से पूर्व कालखंड के तम से उबरकर 'उपद्रव से उत्सव प्रदेश' की यात्रा रही है। उत्सव प्रदेश के नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चैत्र नवरात्र उपासना का पर्व ३-मात्र नहीं, अपितु नारी-शक्ति के वंदन का महापर्व है। वहीं समाज, प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ होंगी। नारी शक्ति का मान रहे, बेटियों को सपनों का आसमान मिले। मातृशक्ति को सम्मान मिले।नारी-शक्ति द्वारा नेतृत्व सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। विकसित प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें