आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश के जरिए भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को विजयी बनाने की अपील की
हजारीबाग,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को
एक वीडियो संदेश के जरिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष
जायसवाल को विजयी बनाने की अपील की है। साथ ही चुनावी व्यस्तता का हवाला
देते हुए कहा है कि वे प्रत्यक्ष रूप से हजारीबाग की जनता के समझ नहीं आ
सके। इसलिए वीडियो संदेश के जरिए संवाद कर रहे हैं।
योगी ने कहा है
कि आजादी के अमृत काल का यह पहला चुनाव है। अब तक चार चरणों के मतदान
संपन्न हो चुके हैं और अब 20 मई को आपकी बारी है। उन्होंने कहा है कि
हजारीबाग की भूमि सदैव से राष्ट्रवाद की धरती रही है। आप लोगों ने तो हमेशा
ही राष्ट्र प्रथम को वरीयता दी है। आज इस चुनाव में देश ऐसी स्थिति में
खड़ा है जहां एक ओर तुष्टिकरण की साजिश करने वाला परिवारवादी इंडी गठबंधन
है, वहीं दूसरी ओर सुशासन और विकास का मोदी मॉडल है। एक ओर राम भक्त और
राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोही और राष्ट्रीय विरोधी ताकतें खड़ी
हैं।
योगी ने कहा है कि इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के
संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प की सिद्धि में हजारीबाग की जनता
का सहयोग आवश्यक है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने मनीष जायसवाल को
अपना उम्मीदवार बनाया है। मनीष जायसवाल को आपने पहले भी चुना है। वे
हजारीबाग सदर के दो बार के विधायक हैं। उनकी ईमानदारी सेवाभाव, कर्मठता से
आप लोग स्वपरिचित है।
आदित्यनाथ ने अंत में सभी से अपील किया है कि
20 मई को कमल के निशान पर मतदान कर हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी
बनाएं। आपका यह वोट देश की सुरक्षा, सनातन आस्था के सम्मान और देश में
सुशासन व विकास की गति को एक नई रफ्तार देने वाला होगा।





