मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व आईएएस जितेंद्र कुमार का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व आईएएस जितेंद्र कुमार का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।1990 बैच के आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार 35 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद इसी साल 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य सरकार में अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन), प्रमुख सचिव (पर्यटन विभाग) और पर्यटन महानिदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह अपनी कार्यकुशलता, सौम्य स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए हमेशा चर्चा में रहते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व आईएएस अधिकारी का एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा था। रविवार को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें