मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: नोएडा और मुजफ्फरनगर में अदा की गई बकरीद की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी: नोएडा और मुजफ्फरनगर में अदा की गई बकरीद की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार को बकरीद की नमाज अदा की जा रही है। नोएडा में भी नमाज अदा की जा रही है। ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए नोएडा के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में 180 जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की जा रही है, जिसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, और 26 क्यूआरटी टीमें भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि रिजर्व पुलिस का बंदोबस्त किया गया है।

सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की जा रही है।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी अधिकारियों की मौजूदगी है। नमाज सकुशल संपन्न की जा रही है। जिन अधिकारियों की जहां ड्यूटी लगाई गई थी, वे सभी वहां मौजूद हैं। पूरे जिले में सकुशल नमाज संपन्न होगी।

एसएसपी संजय कुमार ने अपील करते हुए कहा कि लोग शांतिपूर्वक माहौल में त्योहार को संपन्न कराएं। कोई भी परेशानी हो तो पुलिस-प्रशासन को अवगत कराएं। त्योहार सकुशल संपन्न करने के लिए हमारा सहयोग करें। एसएसपी ने बताया कि ड्रोन कैमरा, वज्र वाहन और कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।

मुजफ्फरनगर के एक नमाजी ने कहा कि आज बहुत ही शांति और सुकून के साथ नमाज अदा की गई है।

जिला प्रशासन की ओर इंतजाम बहुत अच्छा रहा, व्यवस्था अच्छी रही। हमें उम्मीद है कि कुर्बानी के दौरान सफाई की अच्छी व्यवस्था रहेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से कहा कि आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार है और इसे पूरे देश में मनाया जा रहा है।

हमारे देश, भारत में, इस त्योहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार त्याग और समर्पण का प्रतीक है। हम सभी को अपने समाज, अपने देश और अपनी मातृभूमि के लिए त्याग करना चाहिए और प्रेम तथा सद्भाव के साथ रहना चाहिए। देशभर के मस्जिदों से दुआ मांगी गई। देश तरक्की करे, यही हमारी दुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें