मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:18 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी में सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

अमेठी,। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूपुर ढबिया निवासी दिलीप पांडेय (40) पुत्र राम मूरत पांडेय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, जबकि बाइक पर साथ बैठी उनकी पत्नी ललिता का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।दिलीप कुमार पांडेय अपनी पत्नी ललिता को बाइक पर बैठ कर किसी कार्य से मुसाफिरखाना जा रहे थे। जैसे ही वह बंधवा रेसी के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिलीप कुमार पांडेय एवं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दिलीप को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी ललिता को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां पर इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई जबकि पत्नी ललिता को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर