मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के किनारे लगे विद्युत पोल के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात महिला की लाश शुक्रवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकती मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट ग़ई है। लखनऊ सुल्तानपुर रेल खंड पर आज सुबह मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के किनारे ट्रेन को विद्युत आपूर्ति करने वाले लगे विद्युत पोल के सहारे साड़ी से फांसी के फंदे से लटकी हुई अज्ञात महिला के लाश को देखकर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुसाफिरखाना कोतवाली को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को विद्युत पोल से उतरवा कर कब्जे में ले लिया है।मुसाफिरखाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में ले लिया है। लाश के पहचान का प्रयास किया जा रहा है, अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। यह महिला कौन है?, कहां की रहने वाली है?, कैसे यहां पर पहुंची?, इस बात की जानकारी पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल प्लेटफार्म के बगल की घटना है इसलिए रेलवे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें