मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

धतकीडीह तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धतकीडीह तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सुबह तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल बिष्टुपुर थाना को सूचित करें,ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें