मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है: राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

24 जनवरी । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश के

विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही

है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे। उत्तर

प्रदेश में राम जन्मभूमि है, कृष्ण जन्मभूमि है एवं काशी भी है। गंगा,

यमुना एवं सरस्वती का संगम भी यही प्रयागराज में है।

राज्यपाल ने

कहा कि भारत में वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से

रही है। यह भावना हमारे स्थापत्य कला में झलकती है। ताजमहल के स्थापत्य कला

का स्थान पूरे विश्व में अप्रतिम है। अयोध्या के राम मंदिर का स्थापत्य

कला भी अद्वितीय है। राज्यपाल बुधवार को राजभवन में संयुक्त रूप से आयोजित

उत्तर प्रदेश, दादरा, नगर हवेली और दमन एवं दीव के स्थापना दिवस कार्यक्रम

में बोल रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी से सांसद

हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों का आत्मसम्मान बढ़ा है। वाराणसी

को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप जाना जाता है। उत्तर

प्रदेश विलक्षण प्रतिभाओं की भी भूमि है। विगत दिनों विकास की गति यहां

काफी तेज हुई है। कुशल राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासन एवं जनता यदि साथ मिलकर

कार्य करे तो विकास की गति द्विगुणित हो जाती है।

इस अवसर पर लोक गीत और लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें