मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी नेताओं के साथ शुरू हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे हैं। रामगढ़ के हाथमारा में स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने वृक्षारोपण किया। मौके पर उनके साथ हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल थे।पार्टी कार्यालय पहुंचते ही शिवराज सिंह चौहान ने सभी लोगों का अभिवादन किया और बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। यहां लगभग दो घंटे तक वह पार्टी के पदाधिकारी से बात करेंगे और झारखंड में होने वाले चुनाव की तैयारी पर चर्चा करेंगे। प्रखंड और बूथ स्तर पर चुनाव लड़ने की पूरी रणनीति बनाई जा रही है।झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को झारखंड में उम्मीद से कम सीटें मिली थीं । लेकिन हजारीबाग संसदीय क्षेत्र ने अपना दबदबा कायम रखा था। यहां भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में इस राज्य की जनता का भरोसा जीतने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। रामगढ़ और हजारीबाग क्षेत्र में चुनाव के क्या रणनीति होगी और कार्यकर्ताओं को क्या जिम्मेदारी सौंप जाएगी यह बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।बूथ अध्यक्ष के घर होगा भोजन, सरकारी योजनाओं का करेंगे निरीक्षणबैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बूथ अध्यक्ष के निवास पर दोपहर का भोजन करेंगे। रामगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के तहत करमा दक्षिणी पंचायत के सुगिया ग्राम में पीएम जनमन योजना अंतर्गत आदिवासी भाई बहनों के आवास का निरीक्षण करेंगे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें