सोरेन परिवार का एक ही मंत्र, मैं ही रहूंगा और कोई नहीं : शिवराज सिंह चौहान
रांची,। झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय
मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार देर शाम दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर
रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के पदाधिकारी एवं महानगर कार्यकर्ताओं ने
उनका स्वागत किया। वह एयरपोर्ट से सीधे हटिया विधानसभा अंतर्गत हिनू मंडल
के बूथ संख्या 411के अध्यक्ष रिंकू पासवान के घर पहुंचे। वहां उन्होंने
जलपान किया और परिजनों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना।
मीडिया से
बात करते हुए चौहान ने कहा कि झामुमो सहित पूरा इंडी ठगबंधन परिवारवाद और
सत्ता की भूख से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार का एक ही मंत्र,
मैं ही रहूंगा और कोई नहीं। उन्हाेंने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी
का आधार है। बूथ पर संपर्क ,संवाद और संघर्ष के माध्यम से पार्टी को जीत
दिलाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ता पार्टी को विधानसभा चुनाव
में भी जीत दिलाने केलिए संकल्पित और समर्पित हैं। अपार ऊर्जा से परिपूर्ण
हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड अराजकता को समाप्त
कर सुराज लाना है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता आगामी विधानसभा
चुनाव में पूरे पांच साल का हिसाब किताब बराबर करेगी। उन्होंने कहा कि
हेमंत सोरेन बेल पर छूटे हैं और आगे कानून अपना काम करेगा।
पांच जुलाई को जाएंगे रामगढ़
शिवराज
सिंह चौहान पांच जुलाई को नौ बजे सुबह मंडल अध्यक्ष ओरमांझी के आवास पर
जलपान करेंगे।10 बजे पूर्वाह्न भाजपा जिला कार्यालय रामगढ़ में पार्टी की
बैठक में शामिल होंगे। सिंह शाम पांच बजे रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित
बैठक को संबोधित करेंगे और देर शाम रांची से सेवा विमान द्वारा लौट
जायेंगे।





