मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने शिवराज को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

झारखंड सहित महाराष्ट्र, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा

चुनावों को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की

नियुक्ति की है। झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव

प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व

सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है।

बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश

भाजपा ने 14 लोकसभा सीटे जीतने का लक्ष्य तय किया था लेकिन उसे कुल नौ

सीटों पर ही जीत मिली। वर्ष 2019 की अपेक्षा पार्टी को तीन सीटों का नुकसान

हुआ। एसटी के लिए आरक्षित पांच सीटों पर एनडीए गठबंधन हार गया। इसे देखते

हुए अब भाजपा ने पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में

दो मजबूत चेहरों को जिम्मेदारी दी है।

शिवराज चौहान मध्य प्रदेश

में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और अब केंद्रीय मंत्री हैं। असम के

मुख्यमंत्री हिमंता भी बड़े चेहरे के तौर पर पहचान रखते हैं। पार्टी को

उम्मीद है कि राज्य में सत्तारूढ दल झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार को

चुनाव में परास्त करने में शिवराज और हिमंता का अनुभव काम आएगा, जिससे 2014

की तरह भाजपा फिर से सत्ता में आ सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें