मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री गडकरी का एयरपोर्ट पर संजय सेठ और बाबूलाल ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय मंत्री गडकरी का एयरपोर्ट पर संजय सेठ और बाबूलाल ने किया स्वागत

रांची। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। गडकरीएयरपोर्ट से सीधे गढ़वा के लिए रवाना हो गए, जहां वे रेहला फोर लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रांची लौटेंगे और राजधानी में कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। आमजनों को जाम से काफी परेशानी थी। रातू रोड में कब से लोग जाम से मुक्ति मिलेगी इसका इंतजार कर रहे थे। आमजनों को पचास साल से इसका इंतजार था। उन्होंने कहा कि कई बार यहां जाम में एंबुलेंस फंस जाते थे लेकिन मोदी की यही गारंटी है। केंद्रीय मंत्री गडकरी के संकल्प से रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। यह 558 करोड रुपये की लागत से बनाया गया है। यह कॉरिडोर गुणवत्ता में काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि गढ़वा से रांची लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री का एयरपोर्ट पर मोटरसाइकिलों के साथ पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।रांची पहुंचने के बाद गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे रातू रोड जाएंगे, जहां वह एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें