मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रिम्स स्थित नवनिर्मित विश्राम सदन का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर

मंगलवार काे रिम्स में नवनिर्मित पावर ग्रिड के विश्राम सदन का उद्घाटन

किया।

माैके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि झारखंड

में पहले भी पार्टी के कार्यक्रम में आया हूं। इससे पहले बेरमो में चुनाव

के दौरान में आया था और छोटे से कप में मैंने चाय पिया था। झारखंड में पहले

से कई अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे

नया दायित्व सौंपा है। पहले हरियाणा का मुख्यमंत्री रहने का मौका मिला।

पावर ग्रिड विश्राम सदन का उद्घाटन सूर्यास्त से पहले करने का लक्ष्य रखा

था। समय पर काम करना समय का पालन करने की आदत रही है। नरेंद्र मोदी ने देश

को दिशा दिया है। देश को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। रिम्स में आने

वाले मरीज और परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। साल में 90 हजार लोगों को

विश्राम सदन का लाभ मिल सकेगा। इस नेक काम के लिए पावर ग्रिड को धन्यवाद।

राज्य

के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा विश्राम गृह के निर्माण के लिए

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का धन्यवाद। राष्ट हित के लिए केंद्र और राज्य मिलकर

काम करेंगे। वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रिम्स में मरीजों

को जमीन पर बरामदे में सोते देखता था। अब रिम्स आने वाले गरीबों का सपना

साकार हुआ है। सिल्ली में तीरंदाजी का बड़ा सेंटर खोलने की मांग रखी है।

यह

अत्याधुनिक विश्राम सदन करीब 20 करोड़ की लागत से बना है। लगभग 5034 वर्ग

मीटर के क्षेत्र में बने पावरग्रिड विश्राम सदन की क्षमता 310 बेड के

विश्रामगृह से रिम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों को लाभ मिलेगा। पावर

ग्रिड कॉरपोरेशन ने सामाजिक दायित्व के तहत विश्राम सदन का निर्माण करवाया

है। इसे लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। इसमें

रीसेप्शन, डाइनिंग हाल, कैफेटेरिया, किचन, सामूहिक कक्ष, हरेक (5) तलों पर

वॉटर प्यूरिफायर, बाथरूम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। पावरग्रिड विश्राम सदन

के सभी कमरे बेड, मैट्रेस एवं फर्नीचर आदि से सुसज्जित हैं।

इसके साथ

विश्राम सदन की छत पर सोलर वाटर हीटर प्लांट (5000 लीटर क्षमता) स्थापित

किया गया है, जो सभी शौचालयों और बाथरूम से जुड़ा हुआ है। छत पर 600

लीटर/घंटा क्षमता का आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। साथ ही 45,000 लीटर

क्षमता वाला ओवरहेड टैंक है। रिम्स में प्रतिदिन लगभग 3000 मरीजों का

उपचार किया जाता है।

माैके पर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

संजय सेठ, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांके विधायक समरी

लाल, आरके त्यागी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (पावरग्रिड), प्रो. डॉ. राज

कुमार, निदेशक रिम्स उपस्थित थे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें