मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज गुवाहाटी में, रोड शो की बड़े पैमाने पर तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुवाहाटी,। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम का दौरा करेंगे।

वो गुवाहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी

के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व

सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता, भाजपा उम्मीदवार समेत कई वरिष्ठ

भाजपा नेता भाग लेंगे। रोड शो की तैयारियां व्यापक पैमाने पर की गई हैं।

गृहमंत्री

साइकिल फैक्टरी से लाला गणेश तक लाखों समर्थकों के साथ एक रोड शो में

हिस्सा लेंगे। यातायात पुलिस ने दौरे को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी

किए हैं। विशेष दिशा-निर्देश दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी

रहेंगे। कई सड़कों पर वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

जालुकबाड़ी

में वीआईपी फ्लाईओवर से रोटरी तक यातायात पर रोक लगाया गया है। डीजी रोड,

एमजी रोड, आरकेबी रोड, एके आजाद रोड पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। बीके

ककती रोड पर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इन सड़कों

पर धीमी गति के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक है। आपातकालीन सेवाओं पर कोई

प्रतिबंध नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें