मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा, कालीघाट में पूजा और 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम वाले पंडाल का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा, कालीघाट में पूजा और 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम वाले पंडाल का करेंगे उद्घाटन

कोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। कोलकाता पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सीनियर नेताओं ने स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा, वे एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भी करेंगे।

संतोष मित्रा स्क्वायर में बने इस पंडाल में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम को अपनाया गया है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए समर्पित है।

पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी, जो सैन्य अभियान के दौरान प्रमुख सार्वजनिक चेहरे बन गए थे।

आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा नेता सजल घोष ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पंडाल का उद्घाटन किया जाना है। इससे बड़े गर्व और सम्मान की बात क्या हो सकती है?"

इससे पहले, कोलकाता पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नवरात्रि के पावन पर्व पर कोलकाता पहुंचा।

चाहे पश्चिम बंगाल के दुर्गा पंडाल हों या गुजरात के गरबा रास, पूरा देश मां दुर्गा की आराधना के पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मना रहा है। सुबह कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन-पूजन करूंगा। साथ ही, दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन भी करूंगा।

हालांकि, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा मायने रखता है। भाजपा की कोशिश राज्य के सबसे बड़े त्योहार के दौरान पश्चिम बंगाल के लोगों से अपने जुड़ाव को मजबूत करने की होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से ठीक पहले, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी घोषित किया। एक प्रमुख ओबीसी नेता और अनुभवी रणनीतिकार भूपेंद्र यादव के साथ बिप्लब देब को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें