मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात महिला का शव बरामद, सीसीटीवी में घटना कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात महिला का शव बरामद, सीसीटीवी में घटना कैद

रामगढ़,। रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में चेनगड्डा गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शनिवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि एक कुट्टी दुकान के पास महिला का शव होने की सूचना मिली थी। संदिग्ध अवस्था में मिली लाश को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई थी। कुट्टी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है। शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ड्राइवर और महिला के बीच हो रही हाथापाई से स्पष्ट है कि महिला के साथ मारपीट की गई है। लेकिन हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद नहीं हुई है। ट्रक का नंबर भी पुलिस को मिला है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर विभिन्न थाना क्षेत्र और गांव में भेजी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है।कुट्टी दुकान के मालिक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसके मजदूरों ने सबसे पहले शव देखी। इसके बाद जब सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। उन लोगों ने कुट्टी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला की पहचान तो नहीं की, लेकिन ट्रक का नंबर पुलिस को जरूर उपलब्ध करा दिया। महिला कहां से आई थी इसका पता उन्हें नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें