मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे पुल के नीचे से अज्ञात महिला का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे पुल के नीचे से अज्ञात महिला का शव बरामद

हजारीबाग : पुलिस ने जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगावां रेलवे पुल के नीचे से शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है।प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। हालांकि, शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।रेल पटरी के पास शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका।पुलिस की शुरुआती जांच और पंचनामा के दौरान मृतका के गले में भगवान महादेव (शिव जी) की एक माला मिली है।कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।उन्होंने कहा, फिलहाल अज्ञात शव की पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या खुदकुशी का मामला। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें