मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

धतकीडीह तालाब में कूदा अज्ञात व्यक्ति, तलाश के बाद बरामद हुआ शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धतकीडीह तालाब में कूदा अज्ञात व्यक्ति, तलाश के बाद बरामद हुआ शव

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार तालाब में उसकी तलाश कर रही थी। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति धतकीडीह तालाब पहुंचा था। बताया गया कि उसने तालाब के पास मौजूद एक युवती से अपना मोबाइल नंबर लिखवाया। इसके बाद वह तालाब की रेलिंग पार कर पानी के किनारे पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपनी चप्पल उतारी और अचानक तालाब में छलांग लगा दी।

अचानक हुई इस घटना से तालाब के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश अभियान शुरू कराया।

अंधेरा होने के बावजूद पुलिस और गोताखोरों ने देर रात तक पानी में खोजबीन की, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 10 बजे गोताखोरों ने तालाब से शव बरामद कर लिया।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक तालाब तक किस परिस्थिति में पहुंचा था और उसने अचानक पानी में छलांग क्यों लगाई। घटना से पहले उसके द्वारा एक युवती से मोबाइल नंबर लिखवाए जाने की बात को भी जांच के महत्वपूर्ण बिंदु के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस मृतक की पहचान होने के बाद घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें