मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में बेरोजगारी आसमान छू रही : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में बेरोजगारी आसमान छू रही : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में बेरोजगारी आसमान छू रही है। बेरोजगारी कम करने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की गई थी लेकिन यह योजना केवल कागजों पर ही सीमित रह गई है।मरांडी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गिरिडीह जिले के 416 लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया लेकिन एक भी व्यक्ति को ऋण स्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि सिर्फ कागजी घोषणाओं से जनता का पेट नहीं भरता। वादे करना आसान है लेकिन असली चुनौती उन्हें धरातल पर लागू करना है। साथ ही कहा है कि राज्य के लाखों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। अपनी घोषणाओं को कागजों से बाहर निकालकर रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित करिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें