मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेट हाइवे में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्टेट हाइवे में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने स्टेट हाइवे से निकल रहे बाइक सवारों को रौंद डाला जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आननफानन इलाज के लिए सरकारी हास्पिटल भेजा गया है। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के हमीरपुर-राठ स्टेट हाइवे में बिहुनीकला व धमना मोड़ के पास खेतों से घर लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दो नाबालिग युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई व हीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाते ही मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने गुरुवार को बताया कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मुस्करा निवासी शरद यादव (17) पुत्र मुलायम सिंह यादव व कृष्ण कुमार उर्फ बबली (16) पुत्र ठाकुरदास अनुरागी की मौके पर मौत हो गई है जबकि सागर यादव (19) पुत्र मुलायम सिंह यादव व गोरख चरखारी महोबा निवासी दीपक पाल (18) पुत्र गोविन्द दास गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा गया है। वहीं ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच कराई जा रही है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार लोगो में दो नाबालिग युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि टक्कर के बाद मृतकों में कृष्ण कुमार उर्फ बबली का शव ट्रक में फंसा रहा। इसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। जिसकी तलाश कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें