मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद : बेकाबू कार ने चार राहगीराें को कुचला, तीन महिलाओं की मौत व एक गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाजियाबाद : बेकाबू कार ने चार राहगीराें को कुचला, तीन महिलाओं की मौत व एक गंभीर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गजियाबाद में शनिवार तड़के एक बेकाबू कार चालक ने चार राहगीरों को कुचल दिया। हादसेमें तीन महिला राहगीराें की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। सिहानी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे के आसपास सिहानी गेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए राकेश मार्ग जीटी रोड पर पैदल जा रहे चार राहगीराें को कुचल दिया। घटना काे अंजाम देकर थोड़ी दूर पर कार को खड़ी करके चालक फरार हो गया। सड़क हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने न्यू कोट गांव की मीनू प्रजापति, सावित्रि देवी और कमलेश देवी को मृत घोषित कर दिया है। इस दुर्घटना में श्याम विहार कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा घायल है।सहायक पुलिस आयुक्त पांडे ने बताया कि घटना के संबंध में मृतकों के परिवार की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में टीम को लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें