मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा में बेकाबू कार नहर में गिरी, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आगरा,

20 जनवरी (हि.स.)। ताजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को शादी

समारोह से दावत खाकर घर लौट रहे युवकों की कार नहर में जा गिरी। इस हादसे

में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं।

एसीपी पीयूष राय

ने बताया कि शमसाबाद के जितेंद्र (32), शैलेंद्र (30) विनोद (42), मनीष

(32), आदित्य और योगेश कार में सवार होकर शुक्रवार की देर रात को ताजगंज

क्षेत्र में शादी समारोह से दावत खाकर घर लौट रहे थे। चालक की स्टेयरिंग से

नजर हटते ही कार बेकाबू होकर एक नहर में जा गिरी। इस घटना से इलाके में

अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी

को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष, विनोद,

शैलेंद्र और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि योगेश और आदित्य की हालत

नाजुक है।

वहीं, सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी पीयूष

राय, प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह, एकता चौकी प्रभारी राजकुमार

बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच और शवों को पोस्टमार्टम के लिए

अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी परिवार को दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें