मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:32 · नई दिल्ली संस्करण

बेकाबू बस की चपेट में आकर कई घायल, सात की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेकाबू बस की चपेट में आकर कई घायल, सात की हालत गंभीर

आसनसोल। आसनसोल के रेलपार इलाके में रविवार शाम हुए एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। यहां एक बेकाबू बस की चपेट में आने से सात साल की बच्ची समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों में से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक के समर्थन में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम के समाप्त होते ही अचानक एक बेकाबू बस कार्यक्रम स्थल की ओर तेज रफ्तार में घुस आई। बस पर “पश्चिम बंगाल पुलिस” लिखा हुआ था। आरोप लगाये जा रहे हैं कि बस कोसेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआइएसएफ) का एक जवान चला रहा था, जो कथित रूप से नशे में था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद बस ने रास्ते में मौजूद कई दुकानों, ऑटो और टोटो को टक्कर मार दी जिससे सात साल की मासूम बच्ची समेत कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों को मौके पर तैनात करना पड़ा।हादसे की खबर मिलते ही तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिलाया और घटना की निष्पक्ष जांच की बात कही।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या यह केवल एक लापरवाही का नतीजा है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इलाके में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें