उमाशंकर अकेला ने दिए संकेत ,हजारीबाग सीट से यशवंत सिन्हा हो सकते हैं उम्मीदवार
हजारीबाग: इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग लोकसभा सीट हॉट और दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि महागठबंधन की ओर से यशवंत सिन्हा हजारीबाग सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा को लेकर कांग्रेस आलाकमान को झारखंड के नेताओं ने अवगत करा दिया है। बरही विधायक ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोकसभा चुनाव बड़े नेता ही लड़ेंगे।वो बड़े नेता यशवन्त सिन्हा भी हो सकते हैं। ताकि बीजेपी को हजारीबाग में रोका जा सके।उन्हें हर कांग्रेस कार्यकर्ता का समर्थन मिलेगा। इधर हजारीबाग सीट नही मिलने से नाराज है सीपीआई ने भी अलग राह अपना लिया है। झारखंड में सीपीआई आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी मे है।जिसमे रांची, हजारीबाग,कोडरमा,चतरा ,पलामू, गिरिडीह,दुमका और जमशेदपुर शामिल है।





