मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3.02 करोड़ रुपये लाभार्थियाें के खाताें में स्थानांतरित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3.02 करोड़ रुपये लाभार्थियाें के खाताें में स्थानांतरित की

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से जारी की।कैंप कार्यालय में मंगलवार काे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आर्या ने बताया कि यह धनराशि दो माह की सहायता के रूप में वितरित की गई है। योजना के तहत राज्य सरकार वर्ष 2020 से कोविड-19 महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 के लिए 5,057 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपये जारी किए गए, जबकि मार्च 2026 के लिए 5,025 लाभार्थियों को 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है।मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने, बालिका लाभार्थी के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने पर योजना से बाहर कर दिया जाता है। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें