मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

रामनगर। रामनगर के आसमान में रविवार को आसमान में अचानक ऐसा नजारा दिखा, जिसने कुछ पल के लिए लोगों को चौंका दिया। यह नजारा था हवा से भी तेज रफ्तार से गुजरती एक चमकदार रोशनी और उसके पीछे बनी धुएं की सीधी लकीर। आसमान में बनी ये छवि लोगों को सुपर सोनिक रॉकेट या मिसाइल की याद दिला गई। कुछ ही सेकेंड का यह नजारा जरा सी देर में चर्चा का विषय बन गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में आसमान में एक तेज चमक वाला बिंदु अत्यधिक तेज गति से आगे बढ़ रहा था। पीछे धुएं जैसी लंबी और सीधी लाइन भी बन रही थी। आसमान के इस नजारे को कई लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जो देखते ही देखते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।घटना के बाद रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि यदि ध्यान से देखा जाए, तो उस रेखा के आगे एक छोटा चमकदार बिंदु भी नजर आता है, जो स्वयं रॉकेट हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट मिशन या अंतरिक्ष गतिविधियों के दौरान सामान्य हैं और इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें