मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन प्रहार : हरिद्वार में 258 के विरुद्ध कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन प्रहार : हरिद्वार में 258 के विरुद्ध कार्रवाई

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पांच दिन पूर्व शुरू हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस सक्रियता से कार्रवाई कर रही है।एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 3 अप्रैल से ऑपरेशन प्रहार प्रारंभ हुआ था। ऑपरेशन के अंतर्गत बीते 5 दिनों में पुलिस ने जिले भर में 137 वांछित, इनामी तथा वारंटी गिरफ्तार किये हैं। शांति भंग करने वाले 258 गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जनपद में बाहर से आकर रह रहे लोगों का बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सत्यापन न करने वाले 2230 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार पुलिस एक्ट के तहत 606 लोगों का चालान काटा गया है। बीते 5 दिनों मे 588 बार, पब व होटल चेक किए गए। अनियमितताएं पाए जाने पर 11 होटल मालिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।जबकि अवैध रूप से संचालित 47 पब व होटल बंद कराए गए है।हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें