मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है एनएसएस शिविर: गणेश जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है एनएसएस शिविर: गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यहां कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर की ओर से आयोजित एनएसएस शिविर के एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर नशामुक्ति, जन-जागरूकता, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता एवं युवा प्रेरणा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व को आत्मसात करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं और देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। नशामुक्ति पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।मतदाता जागरूकता के विषय में उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होता है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से सजग मतदाता बनकर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस के विद्यार्थी आज के छात्र ही नहीं, बल्कि कल के नेता, अधिकारी, सैनिक और समाज निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य ऊँचे रखने, अनुशासन को जीवन का आधार बनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिविर के सफल आयोजन की कामना की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अनिल वर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण निधि बधानी, प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा, प्रवक्ता सवीन सिंह, मोहन बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें