मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की। हर की पैड़ी पहुंचकर उन्होंने गंगा पूजन किया और सायंकालीन आरती में भाग लिया।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ तरक्की कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी किए जाने पर उन्होंने कहा मनरेगा की जगह केंद्र सरकार जी राम जी विकसित भारत योजना लेकर आई। वह गरीब मजदूर और बेरोजगारों के लिए मनरेगा से बेहतर है, जिसमें 125 दिन मजदूरों को रोजगार मिलेगा और सीधे उनके खाते में पैसा जाएगा। ऐसे में बिचौलियों का कोई काम नहीं होगा।उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा था। उन्होंने कहा आज तक कभी भी कांग्रेस ने महात्मा गांधी का सम्मान नहीं किया। पहले यह योजना विभिन्न नामों से लागू की गई थी। 2009 में इसे मनरेगा का नाम दिया गया।उन्होंने कहा ओवैसी कह रहे हैं कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। यह उनका केवल एक सपना है,जो सपना ही रह जाएगा,क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां जन भावनाओं के अनुसार ही प्रधानमंत्री बनते हैं।पश्चिम बंगाल में ईडी जांच प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आने वाले चुनावों को देखकर बौखलाई हुई हैं। अगर वे मुख्यमंत्री होकर खुद संवैधानिक काम में बाधा डाल रही हैं तो इससे पता चलता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें