मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

तेज गति कार ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,

6 जनवरी खूंटी-सिमडेगा रोड पर बाबा आम्रेश्वर धाम के पास

शुक्रवार की देर रात हुई एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकरा जाने से दो

युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों का

इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। मृतकों में तोरपा निवासी रंजीत साहू का

पुत्र बिशु साहू उर्फ उमाकांत साहू (20) और पालकोट ग्राह्मण टोली निवासी

दीपक हेमरोम शामिल हैं।

घायलों में गुमला जिले के पालकेाट निवासी

रोहित साहू और पुरुषोत्तम साहू शामिल हैं। जानकारी चार युवक अपनी कार से

रांची से तोरपा की ओर तेज गति से जा रहे थे। रात लगभग दस बजे बाबा

आम्रेश्वर धाम के पास कार एक ट्रक से टकरा गई और चारों युवक गंभीर रूप से

घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से तोरपा की ओर

जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक समेत सभी चार युवक कार में ही फंस गये

थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कार का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया और

एम्बुलेंस मंगाकर सदर अस्पताल भेजा गया।

घायलों को कार बाहर

निकालने और अस्पताल भेजने में तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख संतोष कर, बाबा

आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र भगत, रंजीत लोहार, साईं होटल

के गार्ड आदि ने सहयोग किया। सदर अस्पताल में चारों घायलों की गंभीर स्थिति

को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज केदौरान विशु साहू

और दीपक हेमरोम की मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें