मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है।रविवार देर रात धुर्वा पुलिस को सूचना मिली थी कि बालसिरिंग स्थित पुल के पास दो युवकों के शव देखे गए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि दोनों युवकों की हत्या को अंजाम किसी धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है और शवों को यहां लाकर फेंक दिया गया है।हटिया पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा भी इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी अगुवाई में काफी छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी शवों को पहचान नहीं पाए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहां से शव बरामद किए गए हैं, वह काफी सुनसान इलाका है, वहां बहुत कम लोग ही आते-जाते हैं।एसपी ने सोमवार को बताया कि दोनों मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह तो तय है कि दोनों स्थानीय (लोकल) नहीं हैं, क्योंकि दोनों को कोई पहचान नहीं पाया है। मृतकों की जेब से भी कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे कि उनकी पहचान की जा सके। दोनों की तस्वीर रांची के सभी थानों में भेजी गई है। इसके अलावा नजदीक के जिलों में भी तस्वीर भेजी गई है, ताकि उनकी पहचान की जा सके। पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें