मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में जुगसलाई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।विधि व्यवस्था डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को खरकई नदी के रेलवे ब्रिज के पास दो युवकों के जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी जिसके बाद जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से दो पिस्टल (7.65 मिमी), तीन जिंदा कारतूस और एक एप्पल मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में बागबेड़ा हरहरगुट्टू निवासी अभिषेक सिंह और जुगसलाई शिवघाट रोड निवासी गणेश रजक उर्फ चुजा हैं। दोनों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और उन पर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। अभिषेक सिंह पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और उस पर जुगसलाई थाना में कई धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।पुलिस गिरफ्तार युवकों के माध्यम से अन्य गिरोह की तलाश में है।इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साव, कृष्णा कुमार यादव, गोपाल कुमार, हवलदार बासुदेव महतो और आरक्षी गोधन राम शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें