मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर मंगलवार को गुहियाजोरी गांव के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक की मौत हो गई। मृतकों में विनय हेम्ब्रम (22) बांसकनाली और संदीप गृह (24) शामिल हैं। दोनों गादीकौरेया के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोपहर को केटीएम बाइक से रामगढ़ गए थे। शाम को दोनों तेज गति से वापस आ रहे थे। गुहियाजोरी के पास एक स्कूल के समीप मोड़ में विनय ने अपनी बाइक में नियंत्रण खो दिया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच दोनों युवकों को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें