मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

आज़मगढ़ में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आज़मगढ़ में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा खिजिर में स्थित एक इंटर कालेज के पास बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ सदर आस्था जायसवाल के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी सूरज जायसवाल(24)पुत्र शंकर जायसवाल, बृजेश कन्नौजिया(22) पुत्र राजमन और सन्तविजय(21) पुत्र नरेश किसी काम से मुबारकपुर बाइक से गए थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे तीनों युवक बाइक से अपने गांव ओझौली लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पुरा खिजिर स्थित एमपी इंटर कॉलेज के समीप पहुंची,पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों युवक दूर जा गिरे।हादसे में सूरज जायसवाल और बृजेश कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सन्तविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें