मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में दो महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंके, आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गिरिडीह में दो महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंके, आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार से लापता दो महिलाओं के शव सोमवार देर शाम गोलगो पहाड़ी जंगल से बरामद किए गए। इनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के खरसान गांव निवासी श्रीकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है।

इस वारदात के विरोध में मंगलवार को मृतक महिलाओं के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण थाने के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन महिलाओं के शव जंगल से बरामद किए गए हैं, उनमें नीमाडीह गांव निवासी 23 वर्षीया सोनी देवी और 31 वर्षीय रिंकू देवी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस की तहकीकात में इस वारदात के पीछे अब तक जो कहानी सामने आई है, उसके अनुसार सोनी देवी शादीशुदा है, लेकिन उसका खरसान गांव निवासी श्रीकांत चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। इसे लेकर दो वर्ष पहले विवाद हुआ था और इस सिलसिले में गांव में एक पंचायत भी बुलाई गई थी।

पंचायत ने प्रेम संबंध को नाजायज ठहराते हुए श्रीकांत पर 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। सोनी देवी के परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले श्रीकांत ने धमकी दी थी। उसने कहा था कि यदि सोनी ने उससे बातचीत बंद की तो वह उसकी हत्या कर देगा। गुरुवार को सोनी देवी पड़ोस की रिंकू देवी के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने गई थी। इसके बाद से दोनों लापता हो गईं। दो दिन बाद सोनी की मां ने गावां थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने श्रीकांत पर हत्या की आशंका जताई और बेटी का मोबाइल फोन पुलिस को सौंपा। मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस को सुराग मिला। श्रीकांत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने दोनों महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर नीमाडीह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर गोलगो पहाड़ी जंगल से दोनों शव बरामद किए।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके विरोध में थाने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद महिलाओं की खोजबीन में लापरवाही की और पैसे की मांग की थी। उग्र भीड़ आरोपी को हवाले करने की मांग कर रही है। हालात को नियंत्रित करने के लिए थाने में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें