मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जशेदपुर। जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथडीह गांव में एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया। दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बताया जाता है कि यह वारदात एक महिला से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद की परिणति है। हमले में घायल दशरथ मुंडा के अनुसार, उसकी पत्नी के साथ गांव के सुभाष मुंडा ने छेड़खानी की थी। इसका विरोध करने पर झगड़ा हुआ था। बाद में इसे लेकर 30 जनवरी को पंचायत हुई थी, जिसमें मामला सलटा लिया गया था।

छेड़खानी का आरोपित सुभाष मुंडा का पिता चुन्नू मुंडा एक अन्य व्यक्ति के साथ मंगलवार की रात उनके घर में घुस आया। दोनों ने परिवार के सभी सदस्यों पर तलवार से हमला किया। इस हमले में कुल्लू मुंडा (55) और दीपाली मुंडा (20) की मौत हो गई। दशरथ मुंडा और उसका छह वर्षीय बेटा हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में मृत दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले के तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें