मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण इलाकों में भय और चिंता का माहौल है। शनिवार रात अलग-अलग गांवों में हुई इन घटनाओं में मृतकों की पहचान सुमी सरदार और निनी महाकुड़ के रूप में हुई है। दोनों को सांप के डंसने के बाद परिजनों ने तत्काल डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया था।

परिजनाें से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना में सुमी सरदार को करैत सांप ने डंस लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

वहीं, बेसरापहाड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय निनी महाकुड़ को देर रात करैत सांप ने बाएं हाथ में डंस लिया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया और सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर चिकित्सकों को भी दिखाया। हालांकि जहरीले करैत सांप के जहर का असर तेजी से फैलने के कारण उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें