मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

राजमार्ग में भीषण भिड़ंत के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, जिंदा जला चालक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजमार्ग में भीषण भिड़ंत के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, जिंदा जला चालक

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार की रात दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में जोरदार आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है , तो वहीं दूसरे ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बाधित यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया है।जनपद से गुजरे कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कबरई कस्बा के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार से चल रहे दो ट्रकों में आमने सामने भयंकर भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद देखते ही देखते दोनों ट्रक आग का गोला बन गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक ट्रक धू-धू कर जलते रहे।दर्दनाक हादसे में हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा खुर्द गांव निवासी चालक अशोक (30) उर्फ सोनू ट्रक की केबिन में फंस गया और ट्रक से बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर कबरई थाना पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला है। कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने गुरुवार सुबह बताया कि मृतक चालक के शव का पंचायतनामा कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें