मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी की दो वारदातों से दहशत, दुकान और गोदाम को बनाया निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरी की दो वारदातों से दहशत, दुकान और गोदाम को बनाया निशाना

पूर्वी सिंहभूम। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा में बुधवार देर रात चोरों ने एक मनिहारी दुकान की छत का एसबेस्टस तोड़कर 80 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब दुकानदार गीता देवी के परिवार के सदस्य हरेंद्र सिंह को पड़ोसियों ने सूचना दी। रात 9.30 बजे दुकान बंद करने के बाद सुबह देखा गया कि छत टूटी हुई थी और भीतर से सामान गायब था। सूचना पर सुंदरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इधर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री के निकट एक गोदाम से भी चोरी की घटना सामने आई है। यहां रात में चोरों ने केआर मेटल इंटरप्राइजेज के गोदाम से करीब तीन से पांच लाख रुपये मूल्य का लोहा, स्टील और अन्य धातुओं का स्क्रैप चुरा लिया। गोदाम मालिक रामजीत राय को घटना की जानकारी अगले दिन सुबह मिली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। वहीं चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें