मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की मौत, परिजनों में कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की मौत, परिजनों में कोहराम

कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी में सोमवार देर शाम नहाने के दौरान पांच दोस्त डूबने लगे। शोरगुल सुनकर आस पास मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने तीन लड़को को समय रहते बचा लिया लेकिन दो युवक गहरे पानी मे चले गए। जिससे उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को मुर्दा घर में रखवा दिया। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।अनवरगंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार इलाके में रहने वाला ई-रिक्शा चालक मो. इजहाक (21),मो. फ़ैज़ (25) अपने तीन दोस्तों शाकिब, आलम और सारिक के साथ गंगा नहाने के लिए अटल घाट गए थे। पांचो दोस्तों ने एक साथ गंगा में छलांग लगाई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सचेत भी किया लेकिन पांचो ने इस हिदायत को नजरअंदाज करते हुए गहरे पानी में चले गए। फिर देखते ही देखते पांचो डूबने लगे उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोर अली, वारिस और शहबान आदि ने गंगा में कूदकर साकिब, सारिक और आलम को बचा लिया लेकिन मो इजहाक और मो फ़ैज़ गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से करीब 50 मिनट की कड़ी में मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बरामद कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया था । आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें