मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, ट्रक चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, ट्रक चालक फरार

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रांची–लातेहार मुख्य मार्ग एनएच-75 पर शिव टोली के समीप गुरुवार को ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान टिकू भुइयां ,खलारी (रांची) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज से रांची की ओर 407 ट्रक जा रहा था। वही सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे । इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर दोनों में भीषण टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं ट्रक भी पलट गया। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया परंतु चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें