मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार के साथ जेजेएमपी के दो नक्सली गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो नक्सलियों को जिले के गारू थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने दो देसी बंदूक तथा एक जिंदा गोली भी बरामद की है। गिरफ्तार नक्सलियों में मनोज उरांव और चंचल सिंह शामिल हैं दोनों लातेहार जिले के गारू के रहने वाले हैं।शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ हिमांशु चंद्र मांझी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए गारू से गणेशपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ की गई। पुलिस की टीम जब छापामारी कर रही थी तो सामने से एक काले रंग की गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी का चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा।पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी पर सवार लोग नदी के किनारे गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। भागने के क्रम में ही पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ लिया जबकि अन्य नक्सली फरार होने में सफल हो गए। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग जेजेएमपी नक्सली संगठन के लिए काम करते हैं । एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें