मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में हथियार के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार।लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जेजेएमपी के दो नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने चार देसी बंदूक और एक जिंदा गोली भी बरामद की है। गिरफ्तार नक्सलियों में लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू गांव निवासी अब्दुल कादरी और बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी राहुल यादव शामिल है।सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली गारू थाना क्षेत्र के पतरातू जंगल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। इस सूचना के बाद महुआडांड़ डीएसपी हिमांशु चंद्र मांझी के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनू कुमार ने एक टीम बनाकर छापामारी की। पुलिस को देखकर नक्सली घटनास्थल से भागने लगे। इनमें दो नक्सलियों को पुलिस ने पकड़ लिया ।जबकि अन्य नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार नक्सलियों कि निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर चार बंदूक और एक जिंदा गोली भी बरामद किया।एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सलियों से जो सूचना मिली उसके अनुसार जेजेएमपी नक्सली संगठन में ये लोग नए-नए शामिल हुए थे। गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की योजना भी बना रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें