मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में साला- बहनोई की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । गिरिडीह धनबाद रोड और गिरिडीह के ताराटांड़ थाना इलाके के बड़कीटांड में गुरुवार अहले सुबह हुए सड़क हादसे में साला बहनोई मधुपुर के हरा बगीचा निवासी सागर वर्मा ( 32 ) और सदर प्रखंड के उदनाबाद निवासी रूपेश वर्मा ( 30 ) की मौत मौके पर हो गई जबकि दो और लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायल का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उदनाबाद के भाजपा नेता दीपक पंडित समेत परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।बताया जाता है कि शादी के बाद लड़की को विदा कराने चार लोग स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से बंगाल के वीरभूम जिला जा रहे थे। इसी दौरान जब स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बड़कीटांड़ के समीप पहुंचा तो गाड़ी का संतुलन खो गया और गाड़ी सड़क किनारे काफी दूर जंगल तरफ एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ का एक हिस्सा भी पूरी तरह से डेमेज कर गया जबकि स्विफ्ट डिजायर का परखच्चे उड़ गए। इसमें सागर वर्मा और रूपेश वर्मा की मौत मौके पर ही हो गई।जानकारी मिलने के बाद तुरंत तारातांड थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई और दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग लेने से सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप महतो के अनुसार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी काफ़ी स्पीड में थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें