मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से वार कर दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से वार कर दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

चाईबासा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते 12 घंटे के दौरान पत्थर से वार कर हत्या की दो घटनाएं सामने आने से सनसनी फैल गई है।

पहली घटना टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव की है। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह लकड़ी चुनने जंगल पहुंचे थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक महिला के शव पर पड़ी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

महिला के सिर पर बड़े पत्थर से हमला किया गया था। चेहरा इतनी बुरी तरह कुचल दिया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। पहनावे से उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है।

टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की घटना एक-दो दिन पहले की प्रतीत हो रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और हत्या के पीछे की वजह की पड़ताल भी कर रही है।

दूसरी वारदात चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उलीहातु गांव की है। शुक्रवार शाम मनसा पूजा विसर्जन जुलूस समाप्त होने के बाद 45 वर्षीय विष्णु भौंज और उसका परिचित सचिन बिरूली शराब पीने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया।

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

इसी दौरान गुस्से में आए सचिन ने पास पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और विष्णु पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से विष्णु सड़क पर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और वारदात के बाद गांव में ही मौजूद आरोपी सचिन बिरूली को गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें