मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़े,दो गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत कोठियारबर में शुक्रवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर से हुई टक्कर में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी टिंकू सिंह ( 40 ) और अशोक कुमार सिंह ( 38 ) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद से एंबुलेंस लेकर दोनों श्रावणी मेला में एंबुलेंस सेवा के लिए देवघर जा रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस के ड्राइवर को झपकी आने के बाद बालू लदे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एंबुलेंस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस के मदद से सदर अस्पताल लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के समीप गुरुवार रात एक वाहन की चपेट में आकर ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑटो का चालक घायल हो गया। घायल की पहचान तिलैया बस्ती निवासी सुरेश पंडित ( 30 ) के रूप में हुई है। ऑटो चालक रामपुर से सवारी को छोड़कर वापस तिलैया की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान महतो अहरा के समीप किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें