मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में छापेमारी, विभिन्न वार्डों की ली गयी तलाशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलाम । उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर रविवार रात

मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल

में कार्यपालक दंडाधिकारी सेवाराम साहू, छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

नौशाद आलम, सदर सीओ अमरदीप सिंह, चैनपुर बीडीओ नितेश भास्कर, सीओ चंद्रशेखर

कुणाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेता चौहान व कार्यपालक दंडाधिकारी

विक्रम आनंद समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।

दो घण्टे

तक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सभी सेलों,

कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया। बताया जाता है कि रूटीन

चेकिंग के तहत जेल में यह छापेमारी की गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर

जिला पुलिस प्रशासन जेल की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह

छापेमारी की है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई आपत्तिजनक समान नहीं

मिला। बताते चलें कि सेंट्रल जेल में 1000 से अधिक विचाराधीन एवं सजयाफ्ता

कैदी है। इनमें कई बड़े नक्सली अपराधी और अन्य तरह के लोग शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें