मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में पत्थर खदान के विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, एक की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गिरिडीह में पत्थर खदान के विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, एक की मौत, छह घायल

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड के दलिया गांव में मंगलवार को एक विवादित पत्थर खदान को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

झड़प के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, यह पत्थर खदान लंबे समय से बंद थी, लेकिन हाल ही में बिहार के नवादा जिले से आए एक संचालक ने अपने लोगों के साथ खदान का संचालन शुरू कर दिया था।

स्थानीय ग्रामीणों और खदान के पुराने संचालकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मंगलवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई।

इस गोलीबारी में छह लोग घायल हुए, जिनमें से एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाकी घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विवादित खदान का संचालन पहले तुलसी वर्मा, राजू वर्मा और सुबोध वर्मा करते थे।

बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से खदान पर वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। बिहार से आए कई युवक गांव में डेरा डालकर खदान पर कब्जे की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार को इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद दलिया गांव और आसपास के इलाकों में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें