मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक में मिलीं रांची से गायब दोनों लड़कियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्नाटक में मिलीं रांची से गायब दोनों लड़कियां

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से गायब दोनों लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। एक वरीय अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है।हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। तकनीकी शाखा के सहयोग से रांची पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया।दोनों लड़की रहनुमा परवीन (20)और अमरीना अगसर(18) 11 जनवरी को आधार कार्ड को सुधार कराने के लिए अपने घर से कांटा टोली स्थित मंगल टावर गई थी। दोपहर एक बजे आधार कार्ड सुधार कराने के बाद दोनों लड़कियां एक ऑटो से हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर जाने के लिए बातचीत की। ऑटो चालक दोनों लड़कियों को हिंदपीढ़ी पहुंचाने के बजाय दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। इसपर दोनों लड़कियों को संदेह हुआ तो उसने अपने पिता को फोनकर घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि बातचीत होने के दौरान चालक ने उनकी पुत्रियों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों पुत्रियों से उनकी बातचीत नहीं हुई। मामले को लेकर परिजनों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी।लड़कियों के गायब होने के मामले में गत मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी लड़कियों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। परिजनों को आश्वासन भी दिया था कि शीघ्र लड़कियों को खोज लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें